विचार's image
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

एक विचार—
ईश्वर के होने का 
जब से वातावरण में घिरा 
भावनाएँ खुरचते किरदारों को
मिल गया, एक सिरा। 
 
जो—
देस परदेस के 
मानचित्र, 
धर्म-स्थलों के छायाचित्र 
मटमैले करके हुआ, सिरफिरा। 
 
वो—
मेरी निगाह के
एक कोने में 
पानी बनकर 
मुझे नहीं मालूम, क्यों गिरा। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts