मिथ्या नेतृत्व's image
NaN min

मिथ्या नेतृत्व

भीकम सिंहभीकम सिंह
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

एक नेतृत्व
आश्वासनों के पृष्ठ लिखता 
तुम्हारे भोलेपन को
झूठ में पढ़ता 
बेबाक 
बिंदास 
अकड़कर 
पाँच वर्षों तक
रखता तुम्हें 
जकड़कर 
और तुम 
सहते रहते चुपचाप। 
 
जब-जब पास जाते 
नज़रें चुराते 
सहमे हुए 
और डरे हुए 
अनमने-से 
यह भी नहीं, 
जानते 
झुके हो 
या 
तने-से
और वह 
देखता रहता चुपचाप। 
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts