लुप्तप्राय's image
NaN min

लुप्तप्राय

भावना सक्सैनाभावना सक्सैना
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes

बस कुछ ही बरसों बाद
याद की जाएगी
औरतों की वो जमात
जो सुबह से शाम
कर देती थीं
बिना कुछ करे...

जो नौकरी नहीं करती थीं
लेकिन मुँह अँधेरे
आँगन बुहारती थीं
घर को सँवारती थीं।
जिनके घर में रखा मंदिर
महकने लगता था
हर सुबह ताज़े फूलों से
दीपक की लौ संग
स्फुरित होता था आशीर्वाद
और हर भोग के बाद
बँटता था प्रसाद।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts