
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
ख़्वाहिशों के प्रेत कुछ
और चाहतें बनैली
संग मेरे रही चलती
मैं कहाँ कब थी अकेली!
भस्म कुछ परछाइयों की
मस्तक चढ़ाए फिर रही
धूप-छाँव सी ज़िन्दगी
हरदम रही बनकर पहेली।
आत्मा के दाग़ कुछ
भावनाओं के संगुफन
परत-परत चढ़े अनुभव
मौन ही मन की सहेली।
चीरती आकाश को जब
बिजलियाँ उस पार तक
मन उड़ा करता असीमित
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments