
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
जब ऊब जाओ
तुम शिखर की शून्यता से
तब लौट आना तलहटी तक..
तुम्हारी क़ामयाबी की प्रार्थनाओं के साथ
मैं मिलूँगी तुम्हें ठीक उसी जगह पर
जहाँ से तुम चल दिए थे कभी..!
मेरे पास पंख ना सही
मन तो था
काश..! एक बार भी कह देते
कि "साथ चलो तुम..!"
तो शायद
लौटना न पड़ता तुम्हें भी
शिखर से तलहटी तक..!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments