
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes
हथेलियों की
उलझी रेखाओं के
जंगल से होकर
तुम तक पहुँचने की
ख़्वाहिश में . . .
ना जाने कितने
पलाश के फूलों को,
चिनार के पत्तों को
क़दमों तले रौंदा है
ताज़गी से लबरेज़
हवाओं में समाई महक को
साँसों में भरा है
जंगल के उस पार पहुँचकर
झील में ख़ुद का ही
अक्स निहारा है
इस इंतज़ार में कि
एक अक्स तुम्हारा भी नज़र आएगा
पिघलती शाम में
और गहराती रात में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments