
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
जब आमों में बौर लगे
जब कलियाँ कोयल पिक सुने
जब साँझ हवा के झोंके आएँ
झीनी चाँदनी अमृत बरसाए
तब समझो वह आता है
नव बसंत कहलाता है..॥
वसुंधरा के वक्षों पर
जब सरसों के पीले फूल खिलें
दूर कहीं दुनियां से जब
दो प्रेमी के हृदय मिलें
मादकता अँगड़ाई लेकर
मौसम को जब ललचाता है
तब समझो वह आता है
नव बसंत कहलाता है॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments