वीणा धारिणी's image
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

हे कर में वीणा धारिणी
अज्ञान तिमिर निवारिणी
आराधना करते तेरी सब
ध्यानी, ज्ञानी महागुणी।

 

शोभित है कर में पुस्तिका
हे शुभ्र हंस विराजिनी।
झंकृत करो मम प्राण को
मम मात वीणा वादिनी।

 

भव सिन्धु अगम अथाह से
तुम ही हो पार उतारिणी।
विज्ञान ज्ञान सुजान सबकी
तुम ही तो माँ वर दायनी।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts