वह सावन's image

ऐसी ही तो घटा घिरी थी, ऐसा ही था देखो सावन।
नैनों में चंचल चितवन थी पर, मन कितना देखो पावन॥
भानु रश्मि वारिद में चमकी चमका तेरा रूप सुहावन।
बैठ झरोखे देख रहा मैं मन को लगता देखो भावन॥


फिर फुहार स्मृति ले आई कोकिल ने है कूक लगाई।
आम्र झुरमुटों में वो आना हँसी खुशी था देखो आँगन॥
बीत गये हैं दिवस आज वे रीत गये हैं सपन सुहावन।
पर स्मृति में आकर अब भी कोई पकड़े देखो दामन

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts