स्वतन्त्रता's image
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes

भारत के इतिहासी धन में है दीप्तमान १५ अगस्त
सब काट दासता की बेड़ी हुआ कीर्तिमान १५ अगस्त।
जो मिटे स्वतन्त्रता वेदी पर सिन्दूर मिटाया बहनों ने
उनकी ही याद दिलाने को करता अह्वान १५ अगस्त।

तुम नहीं भूल जाना इनको देखो इनके बलिदानों को
भारत स्वतन्त्रता की गरिमा है यह निशान १५ अगस्त।
हम हैं सुदूर भारत से पर मन में बसता है हर पल
मेरी भारत माता का है अक्षय वरदान १५ अगस्त।

ले अटल

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts