श्रद्धा की मूर्ति's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

तुम श्रद्धा की मूर्ति, सहोधर हो धीरज की
तुम मेरा विश्वास मनोहर हो नीरज सी।
तुम हिय का स्पन्दन शान्ति भली नीरव सी,
मन मन्दिर में लगती हो मुझको प्रिय तीरथ सी।

 

त्याग, तपस्या, ममता का संगम है तेरा जीवन,
प्रिया तुम्हारे संग ये जीवन धन्य तेरी कीरत ही।
सुख दुख तो जीवन के हैं अद्‍भुत खेल निराले,
धैर्य धर्म से कट जाते हैं बात बहुत सीरत की।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts