स्मृति मरीचि's image
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes

निशीथ में स्मृति मरीचि,
जल प्लावित कर गई नैन,
ताप तप्त हिय लेकर
नीरव हो गई रैन।
नीरभ्र आकाश हाय
वारिद बन आ जाओ,
विदग्ध प्रति आस आज
मेरी कर गई रैन।

 

लता निकर आकर्षक
आज कुछ क्षुब्ध सी है।
उसे किसी विसर पर
आता है नहीं चैन।
भ्रमित बुद्धि मेरी
अभीष्ट नहीं आया मेरा
म्लान मन मेरा झाँके
वातायन से सारी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts