
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
मैं पिता का भाल हूँ लाल हूँ अपनी जननी का
लाड़ हूँ यदि मात श्री का तो पिता का गर्व हूँ।
थाम जिनकी उँगलियाँ प्रथम पग पथ पर चला
उस पिता उस धात्री का ऋणी सदा सहर्ष हूँ।
जो पिता से सीख पाई मात ने जो थी बताई
नीति हूँ आदर्श हूँ समेटे हिय में भारतवर्ष हूँ।
थे पिता आदर्श मेरे और माँ भगवान गुरु सी
उस जननि की प्रेरणा मै उसका ही तो हर्ष हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments