
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
मन खोजता फिरता तुम्हें,
किस ठौर हो किस ग्राम हो।
वह कौन सी दिस दो बता,
जिसमें तुम्हारा धाम हो॥
जगता रहूँ सोता रहूँ,
तेरी ही छवि हो सामने।
मुख नाम ले तो बस तेरा,
और न कोई नाम हो॥
हर स्वांस में हर आस में,
मेरे अटल विश्वास में।
मैं सत्य कहता हूँ तुम्हें,
तुम एक पावन नाम हो॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments