नवल सृजन's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

नवल कुसुम, नवल सृजन,
नवल प्रभात मन मगन।
कि गा रहा है मुक्त स्वर
रिझा रहा तुम्हें पवन।

 

धरा गिरा उचारती है,
है भव्य भाल भारती
ले पुष्प माल है खड़ी
नव वर्ष आ रहा भवन।

 

सुधा बहेगी हर कहीं,
क्षुधा मिटेगी अब सभी,
ये विश्व होगा प्रेम का,
आतंक का होगा दमन।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts