कुहासा's image

इस कुहासे में समाये जाने कितने अंग होंगे।
एक उपासी ने सजाये कितने भक्ति रंग होंगे। ।
होके मुकुलित मुकुल बोली हर दिशा में भृंग होगे। 
भ्रमर निर्मोही कहाते ले सुरभि क्या वे संग होंगे।।

व्योम में सृष्टि की रचना होम में आहुति का जलना। 
सोंचता हर पल यही हूँ क्या कहीं नव रंग होंगे।।
ओ सृजन के रूप कारक हो प्रलय के भी संहारक। 
नव सृजन मे सृजन के कितने ही अभिनव रंग होंगे।।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts