
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
दीप की ज्योति प्रखर हो
आज तम से कह रही है
मैं तुम्हार तिमिर जीवन को
प्रकाशित कर रही हूँ।
हर दिये की ज्योति में
स्नेह मेरा ही जला है।
मैं तिमिर में पथिक की
सहचरी बन चल रही हूँ।
तिमिर न हो, ज्योति का
अस्तित्व कैसा सोच देखो
मैं तुम्हारी हर व्यथा को
हर्ष बन कर जल रही हूँ।
आज दीपावली
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments