
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes
दीप तो कितने जलाये उम्र भर,
पा सका ना रोशनी जो चाहिये।
नींद को किसने ठगा है उम्र भर,
आ सका ना सपन वो जो चाहिये।
कितने उपवन खोज देखा उम्र भर,
खिल सका न पुष्प वो जो चाहिये।
सीपियों में ढूँढ हारा उम्र भर,
एक मोती ना मिला जो चाहिये।
गगन को तकता रहा हूँ उम्र भर,
वही तारा छिप गया जो चाहिये।
पथ भ्रम
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments