
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
होके अपना कोई क्यूँ छूट जाता है
खिलौना जो मिला क्यूँ टूट जाता है।
मैंने जिसको अपने लहू से सींचा है
भरी बरसात में वही क्यूँ सूख जाता है ।
मैंने सोचा बहुत और देखा भी बहुत
भरोसा देके अपना क्यूँ लूट जाता है ।
मैंने तो अपनी वफ़ा निबाही हद तक
होके वो बेवफ़ा मुझसे क्यूँ रूठ जाता है ।
चेहरा तो आईना होता है हर इन्सां का
फिर नग़मा वफ़ा कोई क्यूँ झूठ गाता है ।
<
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments