
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
तुमने भी तो जीवन के संग कितना बड़ा हास्य कर डाला
हमने भी तो ईंधन जैसा जला दिया बस प्रण कर डाला।
नहीं बहाईं इन कूलों से गंगा यमुना की धारायें
थाम लिया था ज्वार डगर में कैसे ढुलता वह फिर प्याला॥
सोचा था सब भस्म हो गई अपने अरमानों की काया
भस्म उड़ी सब ओर गई जैसे गीतों की बन स्वर बाला।
जिन्हें नहीं था विदित उन्हें भी इसका आभास हो गया
बस प्रसंग छिड़ गये कि तुमने क्यों ऐसा वैसा कर डाला।।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments