अनुल्लिखित's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

तुम्हे समर्पित मन वीणा के 
आज अनुल्लिखित मेरे राग।
नहीं विभूषित हुआ कभी जो 
वह तेरा मेरा अनुराग।


रहा विवादित सदा विश्व में 
अनुकांक्षित मेरा वह भाग 
अनुनादित हो लौट पड़ी सब 
अपने हिय की करुणा नाद।


भाव विनिर्मित था वह अपना 
एक काल्पनिक सा संसार।
जो अनुपालक्षित हो न पाया 
विफल हुआ सब मेरा त्याग।


No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts