क्या ज़रूरी किसी की चाह करो's image
NaN min

क्या ज़रूरी किसी की चाह करो

बलजीत सिंह 'बेनाम'बलजीत सिंह 'बेनाम'
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes

क्या ज़रूरी किसी की चाह करो
ज़िन्दगानी में कुछ गुनाह करो


अपने हिस्से की गर ख़ुशी न मिले
उम्र भर और को तबाह करो


इस सदी का यही तो नारा है
जो भी करना है ख़्वामखाह करो


दिल की दुनिया को छोड़ने वालो 
तुम भी ग़म से कभी निबाह करो


मेरी आँखों को अब नहीं आदत
आँसुओं और कोई राह करो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts