
0 Bookmarks 28 Reads0 Likes
गर तू मुझसे बेख़बर आबाद है
बिन तेरे मेरा भी घर आबाद है
बेबसी की इंतहा समझो इसे
इक शज़र तन्हा अगर आबाद है
ज़ुल्म कर ज़ालिम सभी से पूछता
कौन है आख़िर किधर आबाद है
हाँ ख़ुदा से डरने वालों का फ़क़त
दिल शगुफ़्ता है नज़र आबाद है
कल तलक़ आँखों में फिरते रतजगे
आज से हर इक सहर आबाद है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments