तोहफ़ा's image
0 Bookmarks 78 Reads0 Likes

महीनों बाद मिला तुझसे
तेरा ये रोष तोहफ़ा है
गिरता मैं, जो सड़कों पर
बचाता दोस्त तोहफ़ा है
 
सूखे खेतों में सावन की
पहली बरसात तोहफ़ा है
धूप से जलते बदन को
शीतल रात तोहफ़ा है
 
रहा है क़ैद, पंछी जो
खुला आसमान तोहफ़ा है
सीखा दे जो, जीना सबको
वो जीवन महान तोहफ़ा है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts