
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
जिन्हें पर्याय होना था
वे लोग विलोम हुए।
छाया कैक्टस की
जीवन में पड़ती है।
विलोचन में मनोहारी
छवि गड़ती है॥
हरी-भरी वसुंधरा लगती
पर वे व्योम हुए।
लहराते हैं जंगल
अब सन्नाटों के।
पैर में काँटा चुभा
होगा काँटों के॥
हैं लोहे के सींखचे आज
गलकर मोम हुए।
कँटीली झाड़ी से
अमंगल क्षण हुए।
गंध बिखेरते फूलों से
कण-कण हुए॥
मेरे नेक इरादे मानो
जलकर होम हुए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments