टेसू खिले वनों में's image
NaN min

टेसू खिले वनों में

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

टेसू खिले वनों में
मानो चित्र उकेर दिया।
 
गंदुम की बाली ने
सोना बिखराया।
अलसी-सरसों की
खनक उठी काया॥
 
नौबहार ने फूलों में
केवल कनेर दिया।
 
जैसे कि फागुन
गंधों का झूला झूले।
ख़ुश्बू का वन 
हौले से पलकें छू ले॥
 
आम्रकुंज से कोकिल ने
फाग को टेर दिया।
 
गोया जीवन में
पतझर है आता।
है नाव-नदी का क्यों
बिगड़ा सा नाता॥
 
हरियाली के मंसूबों पर
पानी फेर दिया।
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts