
0 Bookmarks 89 Reads0 Likes
चाँद-चाँदनी
औ गगन में
तारे खिले-खिले।
अंबर औ धरती दूर
क्षितिज में मिलते हैं।
झील में लहरों के
ज्यों दुपट्टे हिलते हैं॥
गाँवों से भी
हट्टे-कट्टे
दिखते हैं ज़िले।
झुलस गई है जैसे
गर्मी में हरियाली।
हुई नीरसता मिली
एक चाय की प्याली॥
जेठ मास में
धूप-छाँव के
पाँव छिले-छिले।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments