क़िले वाला शहर's image
NaN min

क़िले वाला शहर

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes

खंडहर ही खंडहर
औ क़िले वाला
शहर है।
बल खाई चोटी सी
झील में उठती
लहर है॥
 
बाँस वन में हवाएँ
सीटियाँ बजाती हैं।
सलीक़े से बिखरे घर को
वो सजाती हैं॥
 
एक अचीन्हा दु:ख
जो टीसता आठों
पहर है।
 
शहर के सिवान में
तृषित रेत की नदी है।
प्रतिबिंब महाभारत का
ढो रही सदी है॥
 
बेरहम आँसुओं ने
आँख में ढाया
क़हर है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts