
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
सुनसान सड़क पर
ओढ़ लबादा
जाते हुए दिखा।
अपराधों का
एक जंगल
थरथराया।
लोगों को
अपने वश में
करती माया॥
उत्कोच शहर का
कोतवाल ज्यों
खाते हुए दिखा।
दैत्याकार होती
कुंठाएँ—
यूँ लगा।
प्रजातंत्र में
मनमानी ने
ख़ूब ठगा॥
कागा भी अब
पंचम स्वर में
गाते हुए दिखा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments