मनमत्त गयंद's image
NaN min

मनमत्त गयंद

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes

हैं अन्याय के
बादल छाए
सूरज निकलेगा।
 
छल-फ़रेब, उठाईगिरी,
उठा-पटक है।
नीति-नियम वाले
आँखों में रहे खटक हैं॥
 
गर्वीला-
हिम का पर्वत
इक दिन पिघलेगा।
 
गिरहकटी को यहाँ लोग
बढ़ावा हैं देते।
औ सरकारी अफ़सर को
चढ़ावा हैं देते॥
 
ये मनमत्त गयंद
झाड़-झंखाड़ कुचलेगा।
 
राजनीति मानो शकुनि का
पर्याय हो गई।
साफ-सुथरी पगडंडी पर
शूल बो गई॥
 
कुर्सी पर बैठा बाबू
एकदम से उछलेगा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts