
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
हो जाएँगे पत्ते-पत्ते
डाली के पीले।
सूखी नदिया-तालों
की है लाश पड़ी।
तिनके-तिनके मुरझाए हैं
घास पड़ी॥
मंज़र देखा आसमान ने
नेत्र हुए गीले।
लू से जलती हुईं हवाएँ
धधक रहीं।
पेड़ों की शीतल छाँव है
दिखती नहीं॥
गर्मी के मारे अंजर-पंजर
होंगे ढीले।
सूखे हुए अधर सी
नल की टोंटी है।
गाछ के तन पर
मात्र एक लँगोटी है॥
हैं दिनकर आग उगलते
मुझको लगे हठीले।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments