खैनी भी मलनी है's image
NaN min

खैनी भी मलनी है

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes

सड़कों का जिस्म ट्रैफ़िक से
छलनी-छलनी है।
 
दुर्घटना का कारण कि
ट्रेफ़िक बेक़ाबू है।
अंट-शंट नियम थाने में
जबकि लागू है॥
 
राम-रमा के देश की ज्यों
तस्वीर बदलनी है।
 
लोग अनैतिक चाल-चलन
में लिप्त मिले।
हवा विषैली है तब फिर
कैसे बाग़ खिले॥
 
सदा बुराई की यहाँ पर
होलिका जलनी है।
 
धीरे-धीरे रात ढली तो
मानो भोर हुई है।
भीनी-भीनी गंध संदली
चारों ओर हुई है॥
 
तलब लगी है थोड़ी सी
खैनी भी मलनी है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts