कालिख अँधेरों की's image
NaN min

कालिख अँधेरों की

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

चेहरे पर रातों के
कालिख अँधेरों की। 
 
आँगन में उतरे हैं
धूप के पखेरू। 
उम्र ढली उड़ जाते
रूप के पखेरू॥
 
आई याद मेड़ों पर
खट-मिट्ठे बेरों की। 
 
मधुऋतु फ़सलों के
रंगों को चूम गई। 
अमराई में हवा-
बसंती झूम गई॥
 
पिटारी राज खोलती
साँप की-सँपेरों की। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts