
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes
कोर्ट-कचहरी के सपूत
दावागीर हुए।
हैं पैसों के
यार वकील।
न्याय की बुझती
है कंदील॥
रुग्ण नैतिकता बोली-
लोग बेपीर हुए।
मानव में
चरित्र नहीं है।
औ फूलों का
इत्र नहीं है॥
कुशासन देखा दफ़्तर का
तो कबीर हुए।
पराया धन
हुई हरियाली।
दें थकन को
चाय की प्याली॥
है पतझर ऐसा लगा
मानो फ़क़ीर हुए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments