
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
पत्थर दिल
इंसान हुआ है
दिल पसीजा चट्टानों का।
नातों के सरोवर
भाप हो गए हैं।
शिलाखंड बर्फ़ के
ताप हो गए हैं॥
अगर सुमति है
परिवार में
मुँह उतरा-उतरा तानों का।
लगती है नदी
आँसुओं का रेला है।
झूठा अपनापन
जैसे झमेला है॥
स्वार्थ की
चाकू से छलनी
जिस्म समूचा अहसानों का।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments