
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
दोहा ग़ज़ल
जब-जब मुझको है मिला, जीने का उल्लास।
जीवन उसके पास था, बीहड़ मेरे पास॥
जीवन में संघर्ष है, होता समय कठोर।
धीरे-धीरे खो रही, कुछ पाने की आस॥
अंधकार बलवान है, करता अक़्सर चोट।
सूर्य किरण मुँह फेरती, बेबस हुआ उजास।
विपदाएँ आतीं रहीं, जीवन करतीं नष्ट।
मानवता मरने लगी, होता है आभास।
राहू डँसता आचरण, केतू डँसे स्वभाव।
कांतिहीन परिवेश है, सारे विफल प्रयास।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments