
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
कुहरा है दूर हुआ
धूप खिल गई।
खेतों में माटी के
ढेलों का दिन।
मकर संक्रांति जैसे
मेलों का दिन।।
लंबी पगडंडी –
सड़क से मिल गई।
जाड़े में काँप गए
दिन और रात।
पूछता अब माली
अलियों की जात।।
ड्योढ़ी की बातें सुन
खिड़की हिल गई।
सूरज का तेज
पड़ा फीका-फीका।
लगा रहे पंडित
त्रिपुंड का टीका।।
कड़वी सच्चाई है
होंठ सिल गई।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments