फ़ुज़ूल की बातें's image
NaN min

फ़ुज़ूल की बातें

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

कुछ लोगों ने दूभर
कर दिया है जीना। 
 
सुबह-शाम
फ़ुज़ूल की बातें। 
नागफनी सी
लगतीं रातें॥
 
और बुराई का गरल
पड़ा मुझे पीना। 
 
विश्वासों का
टूटा शीशा। 
बाबू माँग
रहा है हींसा॥
 
ढल रही है काया
थी वो कभी हसीना। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts