भौचक सी दुनिया's image
NaN min

भौचक सी दुनिया

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

 

इलाज कैसे हो जब
पेट छुपाना दाई से। 
है भौचक सी दुनिया
अब केवल महँगाई से॥
 
उठ रहे सागर में
ज्वार-भाटे हैं। 
उजड़े-उजड़े दिन
हमने काटे हैं॥
 
ख़ौफ़ खा रही होगी
ख़ूबसूरती झाँई से। 
 
आम की बौरों को
काठ मार गया। 
आधुनिकता का है
ठाठ मार गया॥
 
आदमी को डर लगता
आजकल परछाँई से। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts