बना रही लोई's image
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

चलती बारिश में
बादल ने
बूँद पिरोई।
तरुणी है
मीठे-मीठे
सपनों में खोई॥
 
मेघ पाहुने केवल
पावस में रहते हैं।
सूखे की चपेट है
जेठ मास सहते हैं॥
 
और अमावस 
में रातें-
ज़ार-ज़ार रोईं।
 
चूल्हे का अपनापन
जैसे खो जाता है।
और समय बिस्तर पर
काँटे बो जाता है॥
 
अम्मा रोटी
पोने को
बना रही लोई।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts