बाँचना हथेली है's image
NaN min

बाँचना हथेली है

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes

सच का कच्चा मकान
झूठ की हवेली है। 
मनमोहक बोली तो
यहाँ की बघेली है॥
 
गंध की तितलियाँ
हैं बाग़ में उड़ीं। 
आँधी की आशंका
रह-रह कुढ़ी॥
 
गणित हस्तरेखा का
बाँचना हथेली है। 
 
भाग्य के कपोत
जैसे घायल पड़े। 
हवाओं के पाँवों में
पायल पड़े॥
 
लहरें ज्यों घाट से
कर रही अठखेली है। 
 
नयनों में बसा वन-
प्रांतर का रूप। 
बूँद-बूँद टपकती
आँगन में धूप॥
 
रात और दिन का घटना
एक पहेली है। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts