आसमान की चादर पे's image
NaN min

आसमान की चादर पे

अविनाश ब्यौहारअविनाश ब्यौहार
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes

आसमान की चादर पे
थिगड़े लगे हुए।
 
हैं टुकुर-टुकुर
देखते चाँद-तारे।
है कोई रूपसी को
घूरकर निहारे॥
 
पाँखुरी सी पलकें
हौले से कोई ख़्वाब छुए।
 
ज्यों हरीतिमा पत्तों 
पर नृत्य करती।
मधु बना मुमाखी
अच्छा कृत्य करती॥
 
जैसे चाहत के गमलों
में नेह के अँखुए।
 
बुरा चलन समाज
में पाँव पसारे।
दिवस खड़े हैं
धूप में नंगे-उघारे॥
 
दबोच रहे हिरण
को बेरहम तेंदुए।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts