
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
सिगरेट के हर कश के साथ,
अधूरा होता सा मैं,
तेरी बातों के सायों के बीच,
ख़त्म होते “हम”,
तेरे चेहरे के धूमिल होते जाने को
रोकने की कोशिश,
और तेरे दर्द को नसों की गहराई तक,
शामिल करते जाने का वक़्त..
सबसे बुरा है मेरे लिए..
इस “हम” से ख़ालिस “मैं” निचोड़ कर लाना
सच में बहुत डरावना है मेरे लिए..
मगर ये भी हुआ, होता गया..
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments