
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
मन का मन से भिड़ जाना
अक़्सर होता है
मन की लड़ाई में
पहले गिनायी जाती हैं
ग़लतियाँ
फिर लम्बी जद्दोजेहद
इसके बाद होता है
फ़ैसला
अगर फ़ैसला एकतरफ़ा हो
तो थोड़े समय ही
क़ायम रहता
फिर दुबारा शुरू होती
वही लड़ाई,
वही बहस
और दुबारा ढूँढ़ा जाता
कोई उपयुक्त परिणाम
जिस पर सहमति हो।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments