घृणा होती है's image
NaN min

घृणा होती है

अवनीश कुमारअवनीश कुमार
0 Bookmarks 22 Reads0 Likes

घृणा होती है
जब स्याह अंधकार में
किसी झुरमुट के पीछे से
चीख़ती हैं बच्चियाँ।
 
घृणा होती है
जब कुछ दिन 
मोमबत्तियाँ जलाने के बाद
सब बीता हुआ भूल जाते हैं।
 
घृणा तब और होती है,
जब कोई दूसरी बच्ची भी
इसी तरह शिकार होती है
आदमज़ात कुत्तों का।
 
घृणा तब और भी तीव्रतर होती
जब जनता की सेवा में नियुक्त
मुँहफटा प्रतिनिधि बयान देता
कि मामला संजीदा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts