
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
मेरा रोशनी से कोई नाता नहीं
मैं इसलिए चिराग़ ज़लाता नहीं
बर्फ़ का खंज़र लगा है सीने में
दिल को आँच कोई दिखाता नहीं
बाँटकर आये खुशी हर घर जाकर
ग़म बँटाने को मेरे घर कोई आता नहीं
ये मेरी मासूमियत है या अहम की
मैं दोष किसी पर लगाता नहीं
हमें अपनी अदाकारी पर नाज़ है
चेहरा देखकर हाल कोई पहचानता नहीं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments