
0 Bookmarks 14 Reads0 Likes
जो ग़म है सीने में दबाये बैठे हैं
फ़िर भी होठों पर हँसी सजाये बैठे हैं
पत्थर की ठोकर से गिरकर भी
टकटकी आसमाँ पर लगाये बैठे हैं
और होता भी क्या ऐसी ख़्वाहिशों का
उम्मीद यारी की दुश्मनों से लगाये बैठे हैं
किसी के रूठ जाने का ग़म नहीं उनको
जो ज़माने भर के सताये बैठे हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments