नदी जब चीरकर छाती पहाड़ों की निकलती है's image
NaN min

नदी जब चीरकर छाती पहाड़ों की निकलती है

अवधेश कुमार मिश्र 'रजत'अवधेश कुमार मिश्र 'रजत'
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes

नदी जब चीरकर छाती पहाड़ों की निकलती है,
टकराकर वो चट्टानों से फिर थोड़ा सम्भलती है।
किसी नवजात बच्चे ने लिया हो जन्म जैसे कि,
हर्षित हो बड़े ही वेग से फिर वो नीचे उतरती है॥

 

बनाती राह ख़ुद अपनी सँवारे ज़िन्दगी सबकी,
पाले गोद में सबको करे ना बात वो मजहब की।
करे शीतल मरुस्थल को वनों को भी दे जीवन,
सींचकर फसलों को वो खेतों को दे नव यौवन।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts