वर्ल्ड कप क्रिकेट के एक रसिया द्वारा अपनी पत्नी को दिया गया पत्र's image
NaN min

वर्ल्ड कप क्रिकेट के एक रसिया द्वारा अपनी पत्नी को दिया गया पत्र

अवधेश कुमार झाअवधेश कुमार झा
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

प्रिय पत्नी,

क्रिकेट वर्ल्ड कप प्रारम्भ हो रहा है इसलिए तुम्हारे लिए कुछ नियम:

1. वर्ल्ड कप तक रिमोट सहित टी वी सिर्फ़ मेरा रहेगा।

2. तुम अपने सभी दोस्तों, सहेलियों, रिश्तेदारों आदि को बोल दो कि वर्ल्ड कप ख़त्म होने तक कोई विवाह ना करे, पूजा जैसे अन्य कार्यक्रम ना रखे, मरे तक नहीं, क्योंकि मैं कहीं जानेवाला नहीं।

3. बीच-बीच में फालतू के सवाल पूछना नहीं।

4. उसके पैर में बॉल लगी तो वो आउट कैसे हुआ?

5. वो किस देश का है? वो देश कहाँ है? मुझे कुछ मालूम नहीं। तुम्हें बचपन में भूगोल अच्छी तरह पढ़ना चाहिए था।

6. ये 'खान' कहाँ का है? अपने यहाँ का है या पाकिस्तान का? ऐसे बेकार प्रश्न करना नहीं, उनके कपड़ों पर पढ़ना।

7. मेरे और टी वी के बीच से गुज़रना नहीं। अगर बहुत ज़रूरी हो तो छोटे बच्चे जैसे घुटनों पर चलते हैं, वैसे चलते हुए जाना।

8. वो इतना गोरा क्यों दिखता है? ईईई, वो कितना काला है। ऐसे बीच-बीच में चिल्लाना नहीं, तुम्हारे रिश्तेदारों से सब ठीक ही दीखते हैं।

9. ये क्रिक्रेट मैच है। यहाँ हर दो दिन में बहुएँ और पति बदलते नहीं रहते। 6-6 बार तलाक़ हो चुकी बीवियाँ नहीं होतीं। एक से प्रेम और दूसरे से शादी करतीं चालू आइटम यहाँ नहीं होतीं। ढेर सा भड़कदार मेकअप कर खी-खी करने वाली बूढ़ी सासें यहाँ नहीं होती।

मुझे ये खेल देखना अच्छा लगता है, बस।

(वर्ल्ड कप समाप्त होने पर)
-  तुम्हारा पति

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts