ख़ुद्दारी's image
0 Bookmarks 79 Reads0 Likes

वारदात होगी ये हम भाँप आये हैं,
ये बाल हमने थोड़ी हवा में गँवाए हैं,
 
चाँदी के सिक्कों से ख़ुद्दारी ख़रीदोगे, 
हम ख़ज़ाने मुफ़लिसों में बाँट आये हैं,
 
काफ़िर भी कर रहे थे ईमान की बातें,
कल शाम को ही हम उन्हें डाँट आये हैं,
 
हमसे कभी भी भूल से बचपन न छीनना,
इस उम्र में भी घूमने हम हाट आये हैं,
 
जिसने हमारे साथ में उम्रें गुज़ार दीं,
अफ़सोस वो भी तलवे कहीं चाट आये हैं,
 
दिल से ’जतन’ मिलोगे तो दिल में बिठाएँगे,
कर कितने दानिशों की खड़ी खाट आये हैं।    

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts